लस्सी बनाने की विधि कैसे बनाते हैं (lassi reshipi in hindi)

लस्सी बनाने की विधि कैसे बनाते हैं जानिए

 ● लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले हम 750 ग्राम दही लेंगे और         उसमें आधा लीटर पानी डाल देंगे।

●  पानी डालने के बाद हम इसे बिलो लेंगे। वैसे आप इसे मिक्सी        में.  बिलो सकते है पर इससे दही बिल्कुल दूध जैसा हो जाता है      और लस्सी वाला टेस्ट नहीं आ पाता है।

●  इसलिए हम इसे किसी झार से अच्छे से 2 मिनट तक बिलो लेंगे।    2 मिनट बाद हम इसमें एक चौथाई कप चीनी डालेंगे। मीठा            आप अपने अनुसार कर सकते है। अगर दही खट्टा है तो चीनी        ज्यादा डलेंगी और दही मीठा है तो कम।

    चीनी डालने के बाद हम इसे फिर से बिलो लेंगे।

●  अब इतने दही से हम 7 गिलास लस्सी बिल्कुल आराम से बना.       सकते है।

चॉकलेट लस्सी कैसे बनाते हैं जानिए

चॉकलेट लस्सी बनाने की सामग्री

1 चाॅकलेट

1 चम्मच नारियल कदूदकस किया हुआ

लस्सी
चाॅकलेट लस्सी बनाने की विधि – Chocolate Lassi Recipe

चाॅकलेट लस्सी बनाने के लिए हम एक छोटा पैन लेंगे और उसमें दो बङे चम्मच दूध डाल देंगे।

दूध के साथ हम इसमें एक चाॅकलेट डाल देंगे और इन दोनों को बिल्कुल कम आंच पर गर्म करेंगे।

चाॅकलेट को लगातार चलाते रहना है। जब चाॅकलेट पिघलने लगे तब हम गैस को बंद कर रखेंगे और लगातार चलाते हुए चाॅकलेट और दूध को एकदम मिक्स कर देना है।

मिक्स करने के बाद हम इसमें कदूदकस किया हुआ नारियल डाल देंगे।

फिर हम एक गिलास में लस्सी डालेंगे और साथ ही चाॅकलेट वाला मिश्रण भी डालकर दोनों को मिक्स कर देंगे।

हमारी चाॅकलेट लस्सी बिल्कुल तैयार है। इस रेसिपी से आप 5-6 गिलास लस्सी बना सकते है।

केसर पिस्ता लस्सी कैसे बनाते है (Kesar Pista Lassi Kaise Banate Hain)


केसर पिस्ता लस्सी बनाने की सामग्री

2 बङे चम्मच दूध

7-8 धागे केसर

7-8 पिस्ता

लस्सी

केसर पिस्ता लस्सी बनाने की विधि – Kesar Pista Lassi Recipe

सबसे पहले हम एक छोटे बर्तन में दूध डाल देंगे। जब दूध गर्म हो जाएगा तब हम गैस को बंद कर देंगे।

गैस बंद करने के बाद हम इसमें केसर के धागे डाल देंगे और दूध को ठंडा होने के लिए रख देंगे।

फिर हम एक मिक्सी जार लेंगे और उसमें पिस्ता डाल देंगे। पिस्ता के साथ ही हम इसमें केसर वाला दूध भी डाल देंगे और इन दोनों चीजों को अच्छे से पीस लेंगे।

पीसने के बाद हम एक गिलास लेंगे और उसमें लस्सी डाल देंगे और साथ ही यह केसर पिस्ता का पेस्ट भी डाल देंगे और दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर देंगे।

हमारी केसर पिस्ता वाली लस्सी बिल्कुल तैयार है। इस रेसिपी से आप 4 गिलास लस्सी बना सकते है।

आम लस्सी कैसे बनाते है (Mango Lassi Kaise Banate Hain)

आम लस्सी बनाने की सामग्री

आधा आम

लस्सी

आम लस्सी बनाने की विधि – Mango Lassi Recipe

सबसे पहले हम आम लेंगे और उसे छोटे-छोटे टुकङों में काट लेंगे। आम को काटने के बाद हम आम को मिक्सी जार में डाल देंगे।

आम के साथ हम इसमें थोङा पानी भी डाल देंगे। फिर इन दोनों को पीस लेंगे।

पीसने के बाद हम एक गिलास में लस्सी डालेंगे और लस्सी के अंदर आम वाला मिश्रण डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।

मिक्स करने के बाद हम लस्सी के अंदर आम के कुछ छोटे टुकङे काटकर डाल देंगे। जिससे लस्सी बहुत अच्छी बनेंगी।

हमारी आम वाली लस्सी बिल्कुल तैयार है। इस रेसिपी से आप 3 गिलास लस्सी बना सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

गरीब किसान की दुःख भारी कहानियां ( kisano ki dukh bhari kahani)

खीर बनाने का विधि (Rice Khir recipe)